कुण्डा कें जननायक हमारे घर कें मुखिया विधायक रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया के एक वाक्य ने जीत लिया ऊँचाहार का दिल, पूरे देश विदेश में चर्चा*
कुण्डा कें जननायक हमारे घर कें मुखिया विधायक रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया के एक वाक्य ने जीत लिया ऊँचाहार का दिल, पूरे देश विदेश में चर्चा*

*कुण्डा कें जननायक हमारे घर कें मुखिया विधायक रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया के एक वाक्य ने जीत लिया ऊँचाहार का दिल, पूरे देश विदेश में चर्चा*
गुलाब जायसवाल कि रिपोर्ट
ऊँचाहार, रायबरेली।खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पाण्डेय जी के आयोजकत्व में चल रही श्री शिवमहापुराण कथा के द्वितीय दिवस का एक दृश्य अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। मंच पर जब मंत्री मनोज पाण्डेय जी कुंडा विधायक कुँवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ जी को सम्मानित कर रहे थे, तो राजा भैया ने जो कहा, उसने सनातन संस्कृति की मर्यादा को जीवंत कर दिया।

मंच से क्या कहा राजा भैया ने?
सम्मान स्वीकार करते हुए बड़े ही सहज और विनम्र भाव से राजा भैया ने कहा – “मैं आपको क्या दे सकता हूँ, आप तो स्वयं ब्राह्मण हैं, ब्राह्मण को देना तो हमारा धर्म है। पर इतना जरूर भगवान राम से प्रार्थना करूँगा – सुफल मनोरथ होय तुम्हारे।”
बस, इतना कहना था कि पूरा पंडाल तालियों और “जय श्री राम” के जयघोष से गूंज उठा। न अहंकार, न पद का दिखावा, बस एक क्षत्रिय का ब्राह्मण के प्रति सम्मान और तुलसी की एक चौपाई में सारा आशीर्वाद।
क्यों हो रही है पूरे देश में चर्चा?
आज के दौर में जहाँ राजनीति में कटाक्ष आम हैं, वहाँ राजा भैया ने बता दिया कि पद बड़ा नहीं, संस्कार बड़े होते हैं। क्षत्रिय शिरोमणि का ब्राह्मण के प्रति यह सम्मान ही हमारी सनातन संस्कृति की असली पहचान है। सोशल मीडिया से लेकर आम जनमानस तक इसी वाक्य की चर्चा है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का जीवंत पाठ था। मंत्री मनोज पाण्डेय जी ने भी इस आत्मीय सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बाबागंज विधायक विनोद सरोज जी, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ‘गोपाल भैया’ जी सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्री शिव महापुराण कथा के द्वितीय दिवस पर जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री Raghuraj Pratap Singh राजा भइया जी पावन कथा स्थल पर पधारे। उन्होंने भगवान महादेव के दर्शन कर श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण किया एवं पूज्य गुरुदेव जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
महादेव की कृपा और पूज्य गुरुदेव जी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।




