उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़

कुंडा में 17 से 20 नवंबर 2026 तक होगी बागेश्वर धाम सरकार की श्रीराम कथा और दिव्य दरबार*

कुंडा में 17 से 20 नवंबर 2026 तक होगी बागेश्वर धाम सरकार की श्रीराम कथा और दिव्य दरबार*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*कुंडा में 17 से 20 नवंबर 2026 तक होगी बागेश्वर धाम सरकार की श्रीराम कथा और दिव्य दरबार*

प्रयागराज मंडल ब्यूरो *प्रशांत दुबे (प्रभात) ‌*

*कुंडा, प्रतापगढ़* : सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए बड़ी खुशखबरी। राजभवन बेंती स्थित हवाई पट्टी क्षेत्र, परेड ग्राउंड में आगामी 17, 18, 19 और 20 नवंबर 2026 को श्री बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन किया जाएगा।

इस आयोजन के संदर्भ में जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजा भइया जी ने आज राजभवन बेंती, कुंडा में सम्मानित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों के साथ प्रेस वार्ता की।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि इस दिव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण एवं बागेश्वर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।

इस अवसर पर जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष एवं बाबागंज विधायक श्री विनोद सरोज जी भी उपस्थित रहे।

*आयोजन स्थल* : राजभवन बेंती, हवाई पट्टी क्षेत्र, परेड ग्राउंड, कुंडा
*तिथि* : 17, 18, 19 व 20 नवंबर 2026

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पूर्ण का लाभ अर्जित करें। ) ‌

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!