बाघराय, महेशगंज, कुंडा और संग्रामगढ़ में 40 दिन में अमिट छाप छोड़ने वाले SHO अवन दीक्षित अब संभालेंगे रानीगंज कोतवाली की कमान*
बाघराय, महेशगंज, कुंडा और संग्रामगढ़ में 40 दिन में अमिट छाप छोड़ने वाले SHO अवन दीक्षित अब संभालेंगे रानीगंज कोतवाली की कमान*

*बाघराय, महेशगंज, कुंडा और संग्रामगढ़ में 40 दिन में अमिट छाप छोड़ने वाले SHO अवन दीक्षित अब संभालेंगे रानीगंज कोतवाली की कमान*
प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
*प्रतापगढ़।* 2019 बैच के तेज-तर्रार SHO अवन कुमार दीक्षित ने बाघराय, महेशगंज, कुंडा और संग्रामगढ़ में अपने 40 दिन के कार्यकाल में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की अमिट छाप छोड़ी है। अब उनका स्थानांतरण रानीगंज कोतवाली में किया गया है।
एटा जिले के निवासी दीक्षित अपनी सच्चाई और बेबाक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। चारों थाना क्षेत्रों में उन्होंने पुलिसिंग की नई मिसाल पेश की, जो आज भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
अपने छोटे से कार्यकाल में उन्होंने बाहरी फेरी वालों का सत्यापन, बिना वेरिफिकेशन रह रहे किराएदारों की चेकिंग, अंग्रेजी शराब की दुकानों पर खड़े होकर शराब पीने वालों पर कार्रवाई और थानों में दलाली करने वालों पर सख्ती बरती। इससे आम जनता को असली पुलिसिंग का एहसास हुआ और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई।
गरीब, असहाय और पीड़ित लोगों के लिए वे हमेशा मददगार साबित हुए। उनके कार्यकाल में हर चौराहे पर पुलिस की सक्रियता से लोगों में सुरक्षा की भावना जगी।
रानीगंज क्षेत्र की जनता को उम्मीद है कि उनके आने से कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी और आम लोगों को त्वरित न्याय मिलेगा।




