प्रतापगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर धूम, आजादी के जश्न में डूबा प्रतापगढ़,
सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों, स्कूल व कालेजो में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण

प्रतापगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर धूम, आजादी के जश्न में डूबा प्रतापगढ़,
———————-
सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों, स्कूल व कालेजो में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण
प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कैम्प कार्यालय व कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण,

दिनांक 15 अगस्त 2026 प्रतापगढ़। आज़ादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को जनपद प्रतापगढ़ में पूरे जोश, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में सुबह से ही राष्ट्रीय ध्वज फहराने और शहीदों को नमन करने का सिलसिला जारी रहा। सरकारी, अर्ध-सरकारी, गैर-सरकारी संस्थानों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज और सामाजिक संगठनों ने भी इस ऐतिहासिक दिन पर ध्वजारोहण किया तथा देश के अमर शहीदों की शहादत को याद करते हुये उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। जगह-जगह देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई दी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने देश की आन-बान-शान का संदेश दिया।
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने कैम्प कार्यालय व कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया और उसके उपरान्त राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया गया। इस अवसर कलेक्टेªट में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी सहित अधिवक्तागण, कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित रहे।
————————




