*विज्ञापन*
E-Paperहरियाणा

स्वतंत्रता दिवस पर राकेश कौशिक रनसीका ने वीर शहीदों को किया नमन।

स्वतंत्रता दिवस पर राकेश कौशिक रनसीका ने वीर शहीदों को किया नमन।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

स्वतंत्रता दिवस पर राकेश कौशिक रनसीका ने वीर शहीदों को किया नमन।

निखिल शर्मा कि रिपोर्ट

पलवल। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री राकेश कौशिक रनसीका ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

 

राकेश कौशिक ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि हमें वीर शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल तिरंगा फहराने और उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का दिन भी है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा देशहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर राकेश कौशिक ने समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

 

🇮🇳 जय हिंद! जय भारत!

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!