गरियाबंद पुलिस की बड़ी सफलता — लाखों के बहुमूल्य हीरा जैसे खनिज पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
गरियाबंद पुलिस की बड़ी सफलता — लाखों के बहुमूल्य हीरा जैसे खनिज पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
गरियाबंद पुलिस की बड़ी सफलता — लाखों के बहुमूल्य हीरा जैसे खनिज पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
कार्यवाही – थाना देवभोग।

विवरण नया सवेरा अभियान” के अंतर्गत गरियाबंद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवैध रूप से शराब, ताड़ी, खनिज तस्करी एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर लगाम लगाने तथा प्रभावी कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिये गये थे। जिसके परिपालन में थाना देवभोग पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर तंत्र को सक्रिय कर लगातार गश्त एवं सघन पेट्रोलिंग करते हुए ठोस कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 09.11.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवभोग, शरदापुर आईटीआई कॉलेज के सामने दो व्यक्ति संदेहास्पद परिस्थिति में बहुमूल्य चमकीले हीरा जैसे खनिज पदार्थ लेकर ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहे हैं की सूचना पर थाना देवभोग पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची, जहाँ घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम –
1️⃣ खीर सिंग मांझी पिता स्व. लालू मांझी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम झूलेनबर थाना चांदाहाण्डी जिला नवरंगपुर (उड़ीसा)
2️⃣ हरी शंकर नेताम पिता स्व. देवी सिंह नेताम उम्र 27 वर्ष निवासी पायलीखण्ड जुगाड थाना पायलीखण्ड जुगाड जिला गरियाबंद (छ.ग.) के तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से बहुमूल्य चमकीला हीरा जैसा खनिज पदार्थ (कुल 22 नग, कीमती ₹2,30,000/रूपये)
02 मोबाइल फोन, मोटर साइकिल क्रमांक CG 04 KB 0696 कुल कीमती 35,000/रूपये कुल जुमला कीमती 2,65,000/रुपये बरामद की गई। बरामद सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4,00,000/- आँकी गई है। आरोपियों से उक्त खनिज पदार्थ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उक्त पत्थरों को ऊँचे दाम पर बेचने हेतु ग्राहक तलाश रहे थे। आरोपीगण का कृत्य धारा 303(2), 3(5) खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957, धारा 21(4) माइनिंग एक्ट के अंतर्गत दंडनीय अपराध का घटित करना पाये जाने से थाना देवभोग मे अपराध कायम कर विवेचना मे लिया जाकर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
—
गिरफ्तार आरोपीगण –
1️⃣ खीर सिंग मांझी पिता स्व. लालू मांझी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम झूलेनबर थाना चांदाहाण्डी जिला नवरंगपुर (उड़ीसा)
2️⃣ हरी शंकर नेताम पिता स्व. देवी सिंह नेताम उम्र 27 वर्ष निवासी पायलीखण्ड जुगाड थाना पायलीखण्ड जुगाड जिला गरियाबंद (छ.ग.)
जप्त समाग्री –
1. बहुमूल्य चमकीला हीरा जैसा खनिज पदार्थ (कुल 22 नग, कीमती ₹2,30,000/रूपये)
2. 02 मोबाइल फोन, मोटर साइकिल क्रमांक CG 04 KB 0696 कुल कीमती 35,000/रूपये कुल जुमला 2,65,000/रुपये




