Uncategorized

गरियाबंद में नेशनल हाईवे 130 सी पर मितानिनों का चक्काजाम, पुलिस की सूझबूझ से खुला रास्ता

गरियाबंद में नेशनल हाईवे 130 सी पर मितानिनों का चक्काजाम, पुलिस की सूझबूझ से खुला रास्ता

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

गरियाबंद में नेशनल हाईवे 130 सी पर मितानिनों का चक्काजाम, पुलिस की सूझबूझ से खुला रास्ता

 

 

 

 

 

 

 

गरियाबंद। राजधानी रायपुर जाने से रोके जाने पर गुरुवार सुबह

जिले के मितानिन बहनों ने नेशनल हाईवे 130 सी में अचानक चक्काजाम कर दिया। चक्कजाम के चलते चंद मिनटों में ही सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालाकि पुलिस प्रशासन के समझाइश के बाद सड़क में प्रदर्शन कर रहे मितानिनों ने अपना प्रदर्शन वापस ले लिया। पुलिस ने सूझ बूझ से रास्ता बहाल करवाया। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई। इसके पहले करीब आधे घंटे तक यात्री बस, स्कूल बस, निजी वाहन, मालवाहक गाडियां जाम में फसी रही।

 

उल्लेखनीय है कि मितानिन बहने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन में शामिल होने राजधानी रायपुर जा रहे थे। जिसे प्रशासन ने जिला मुख्यालय गरियाबंद में ही रोक दिया था। प्रदर्शन में जाने से नाराज सैकड़ो मितानिनों ने नेशनल हाईवे 130 सी में चक्काजाम कर दिया।।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!