घनी आबादी में रखा था 28.6 किलो पटाखा, युवक गिरफ्तार*
घनी आबादी में रखा था 28.6 किलो पटाखा, युवक गिरफ्तार*

- *घनी आबादी में रखा था 28.6 किलो पटाखा, युवक गिरफ्तार*
लाइसेंस के निर्धारित स्थान से अलग मकान में मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने तालाब में डलवाकर किया निष्प्रयोजित
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰*
कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के माघी चैनगढ़ गांव में पुलिस ने घनी आबादी के बीच एक मकान से 28.6 किलोग्राम पटाखे बरामद किए। पुलिस ने मौके से मो. लक्की (19) को गिरफ्तार किया है। बरामद पटाखों में 13 प्रकार के पटाखे शामिल हैं। पुलिस ने जनसुरक्षा के मद्देनजर इन्हें पानी से भरे तालाब में डालकर निष्प्रयोजित करा दिया।पुलिस के मुताबिक, 15 अक्तूबर की रात उपनिरीक्षक संतोष कुमार और महिला उपनिरीक्षक वंदना वर्मा पुलिस टीम के साथ हीरागंज बाजार में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि माघी चैनगढ़ गांव में लाइसेंस में निर्धारित स्थान से अलग मकान में पटाखे रखे गए हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो बोरियों में पटाखे भरे मिले। पूछताछ में युवक ने इन्हें त्योहार पर बिक्री के लिए रखना बताया। पुलिस के अनुसार, वह संबंधित स्थान पर भंडारण की वैध अनुमति नहीं दिखा सका।बरामद पटाखों में फुलझड़ी, चकरी, रॉकेट, अनार, बम, मुर्गा छाप, बंदर छाप और नागराज समेत अन्य प्रकार के पटाखे शामिल हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा अपराध संख्या 267/2026 के तहत बीएनएस की धारा 125 और विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9बी(1)(क) में रिपोर्ट दर्ज की है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में की गई।


