हरियाणा

हथीन में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, ब्रेजा गाड़ी से 22 पेटी शराब बरामद।

हथीन में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, ब्रेजा गाड़ी से 22 पेटी शराब बरामद।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

हथीन में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, ब्रेजा गाड़ी से 22 पेटी शराब बरामद।

निखिल शर्मा कि रिपोर्ट

हथीन। एवीटी स्टाफ हथीन ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ब्रेजा गाड़ी से 22 पेटी यानी करीब 258.5 बोतल देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि जांच के दौरान एक किशोर को भी अभिरक्षा में लिया गया।

 

एवीटी स्टाफ हथीन प्रभारी पीएसआई तेजपाल सिंह के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को टीम मिंडकोला चौक पर गश्त एवं अपराध पड़ताल के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि धर्मेंद्र पुत्र रमलू, निवासी अहरवा, थाना सदर पलवल, सफेद रंग की ब्रेजा गाड़ी नंबर HR-30-AE-2952 में अवैध शराब लेकर फरीदाबाद से सिलानी रोड होते हुए हथीन की तरफ आ रहा है।

 

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मिंडकोला केएमपी पुल के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध ब्रेजा गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने गाड़ी वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान गाड़ी में सवार एक अन्य युवक खेतों की तरफ भाग निकला। पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी और चालक धर्मेंद्र को काबू कर लिया।

 

तलाशी के दौरान गाड़ी की डिग्गी से मस्ताना, रॉयल स्टेज, ऑफिसर्स चॉइस, ऑल सीजन, आइकॉनिक व्हाइट, स्टर्लिंग रिजर्व और ब्लेंडर्स प्राइड सहित विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद हुई। आरोपी वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका।

 

पुलिस ने शराब और तस्करी में इस्तेमाल ब्रेजा गाड़ी को कब्जे में लेकर थाना हथीन में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। तफ्तीश के दौरान 23 अगस्त को दूसरे आरोपी किशोर को भी अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी धर्मेंद्र को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

 

पलवल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब तस्करी समेत किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!