उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में अनोखी बारात! दुल्हन खुद बारात लेकर पहुंची दूल्हे के घर, 100 से अधिक बारातियों का हुआ भव्य स्वागत*

प्रतापगढ़ में अनोखी बारात! दुल्हन खुद बारात लेकर पहुंची दूल्हे के घर, 100 से अधिक बारातियों का हुआ भव्य स्वागत*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*प्रतापगढ़ में अनोखी बारात! दुल्हन खुद बारात लेकर पहुंची दूल्हे के घर, 100 से अधिक बारातियों का हुआ भव्य स्वागत*

रिपोर्ट:गुलाब जायसवाल ✍️📰*

बैंड-बाजे की धुन पर नाचते-गाते पहुंची दुल्हन, दोनों परिवारों की सहमति से निभाई गई अनोखी रस्म, बारात देखने के लिए उमड़ा गांव।

 

*मांधाता | प्रतापगढ़।* जनपद में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां परंपराओं से हटकर दुल्हन खुद बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंच गई। बैंड-बाजे के साथ नाचते-गाते 100 से अधिक बारातियों का काफिला जब दूल्हे के घर पहुंचा तो लड़के पक्ष के लोगों ने गर्मजोशी के साथ सभी का स्वागत किया।

 

जानकारी के अनुसार, दुल्हन अपनी शादी को कुछ अलग और यादगार बनाना चाहती थी। इसी इच्छा को लेकर उसने दूल्हे के परिवार के सामने बारात लेकर उनके घर आने की बात रखी। दोनों परिवारों की आपसी सहमति के बाद रविवार की रात यह अनोखी बारात निकाली गई।

 

बैंड-बाजे की धुन पर बाराती जमकर थिरकते हुए दूल्हे के घर पहुंचे। इस अनोखी बारात को देखने के लिए गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीण भी इस नजारे को देखकर हैरान रह गए। लोगों का कहना था कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार दुल्हन को बारात लेकर दूल्हे के घर आते देखा है।

 

बताया जा रहा है कि यह अनोखी शादी जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर मांधाता थाना क्षेत्र में हुई। दुल्हन की इस अनूठी पहल ने शादी समारोह को यादगार बना दिया और पूरे इलाके में इसकी चर्चा होने लगी।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!