*बागेश्वर धाम की कथा से पहले बेंती पहुंचे ADG प्रयागराज, SP प्रतापगढ़ ने परखी सुरक्षा व्यवस्था*
*बागेश्वर धाम की कथा से पहले बेंती पहुंचे ADG प्रयागराज, SP प्रतापगढ़ ने परखी सुरक्षा व्यवस्था*

*बागेश्वर धाम की कथा से पहले बेंती पहुंचे ADG प्रयागराज, SP प्रतापगढ़ ने परखी सुरक्षा व्यवस्था*
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल✍️📰
कथा स्थल, हेलीपैड, पार्किंग और श्रद्धालुओं के आवागमन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

कुंडा/प्रतापगढ़। बेंती राजमहल में आगामी श्री बागेश्वर धाम सरकार के धार्मिक कथा एवं दिव्य दरबार कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण और पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुंडा शिव नारायण वैश्य के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।इस दौरान अधिकारियों ने कथा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन, पार्किंग, प्रवेश और निकास मार्गों का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए हेलीपैड सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया।ADG और SP ने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न हो।
अधिकारियों ने पुलिस एवं प्रशासनिक टीम को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय से पूरी करने और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। कुंडा में सुरक्षा का चक्रव्यूह। 1000 पुलिसकर्मी तैनात, बाबा बागेश्वर की कथा से पहले हाई अलर्ट
प्रतापगढ़ के कुंडा के बेंती में 17 से 20 नवंबर तक होने वाली बाबा बागेश्वर की राम कथा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।
पूरा कथा क्षेत्र 9 सेक्टर और 7 जोन में बांटा गया है। हर जोन की जिम्मेदारी एक CO को दी गई है। सुरक्षा में 1 SP, 3 एडिशनल SP, 6 CO समेत करीब 1000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। फतेहपुर, कौशाम्बी और प्रयागराज से भी अतिरिक्त फोर्स बुलाया गया है।
सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी और CCTV से पल-पल निगरानी की जाएगी। 16 से 20 नवंबर तक कुंडा में रूट डायवर्जन भी लागू रहेगा।
कुंडा पूरी तरह तैयार है… बाबा बागेश्वर धाम सरकार राम कथा के लिए जय जय सियाराम 🙏🚩




