उत्तर प्रदेश

*ए.एन. इंटरनेशनल स्कूल में बाल मेले की धूम, मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य ने फीता काटकर किया शुभारंभ,,*

*ए.एन. इंटरनेशनल स्कूल में बाल मेले की धूम, मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य ने फीता काटकर किया शुभारंभ,,*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*ए.एन. इंटरनेशनल स्कूल में बाल मेले की धूम, मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य ने फीता काटकर किया शुभारंभ,,*

रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰*

*गड़वारा बाजार | प्रतापगढ़* बाल दिवस के अवसर पर ए.एन. इंटरनेशनल स्कूल, गड़वारा बाजार में भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा अंतू मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।

 

* इस दौरान उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा बच्चों के उत्साह, रचनात्मकता और प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देते हैं। बच्चे ही देश का उज्ज्वल भविष्य हैं।

 

* इस अवसर पर श्री वैश्य ने सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही सफल आयोजन के लिए विद्यालय के प्रबंधक श्री पंकज द्विवेदी जी, प्रधानाचार्या श्रीमती सावित्री द्विवेदी जी एवं समस्त विद्यालय परिवार को बधाई दी।

 

* कार्यक्रम में जिला मंत्री (ओबीसी मोर्चा) संजय सोनी, मंडल महामंत्री घनश्याम सिंह, सभासद बृजेश सिंह, विजय शुक्ला जी, सुधीर मोदी जी, ओमप्रकाश जायसवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!