उत्तर प्रदेश
Trending

रील बनाने के चक्कर में बाइक पर स्टंट, 17 हजार का चालान*

रील बनाने के चक्कर में बाइक पर स्टंट, 17 हजार का चालान*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*रील बनाने के चक्कर में बाइक पर स्टंट, 17 हजार का चालान*

रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰

*प्रतापगढ़ | पट्टी* सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में सड़क पर खतरनाक स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। पट्टी के मुख्य चौराहे पर बाइक पर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए वाहन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने 17 हजार रुपये का चालान किया।

बताया गया कि वायरल वीडियो में एक युवक चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद उसने मुख्य चौराहे के बीच बाइक खड़ी कर उस पर खड़े होकर करतब दिखाए। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ भी मौजूद थी।

राहगीर द्वारा बनाए गए वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर वाहन की पहचान कर वाहन स्वामी के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई करते हुए 17 हजार रुपये का चालान किया।

पुलिस की कार्रवाई के बाद लोगों में चर्चा है कि सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज पाने के लिए सड़क पर इस तरह स्टंट करना न सिर्फ जानलेवा हो सकता है, बल्कि आर्थिक नुकसान के साथ कानूनी कार्रवाई का भी कारण बन सकता है।

 

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!