उत्तर प्रदेश

आवारा पशुओं का आतंक, प्रेम नगर चौराहे के पास फसलें तबाह

आवारा पशुओं का आतंक, प्रेम नगर चौराहे के पास फसलें तबाह

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

आवारा पशुओं का आतंक, प्रेम नगर चौराहे के पास फसलें तबाह

प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर चौराहे के आसपास इन दिनों आवारा पशुओं का आतंक किसानों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में खुले घूम रहे आवारा पशु दिन-रात खेतों में घुसकर किसानों की तैयार और खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुँचा रहे हैं।ठंड के इस मौसम में किसान रात-रात भर जागकर अपनी फसलों की रखवाली करने को मजबूर हैं। ठिठुरन भरी रातों में खेतों में पहरा देना किसानों के लिए न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक परेशानी का कारण भी बन रहा है। इसके बावजूद कई बार आवारा पशु फसल को नुकसान पहुँचा ही देते हैं।
स्थानीय किसानों का कहना है कि दिन के समय भी आवारा पशु खुलेआम खड़ी फसलों को चर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर मौन साधे हुए हैं। पशु पकड़ने या गौशालाओं में भेजने की कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आ रही है।किसानों में बढ़ते आक्रोश के बीच यह सवाल उठने लगा है कि आखिर किसानों की मेहनत की भरपाई कौन करेगा। यदि समय रहते प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में किसान आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं। *पत्रकार प्रशांत दुबे*

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!