Uncategorized
साहू समाज अध्यक्ष के घर गूंजी किलकारी, एडवोकेट भरत लाल गुप्ता को एक साथ मिले तीन बच्चे*
साहू समाज अध्यक्ष के घर गूंजी किलकारी, एडवोकेट भरत लाल गुप्ता को एक साथ मिले तीन बच्चे*

साहू समाज अध्यक्ष के घर गूंजी किलकारी, एडवोकेट भरत लाल गुप्ता को एक साथ मिले तीन बच्चे
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰
*कुण्डा, प्रतापगढ़।* प्रतापगढ़ साहू समाज डेरवा विधानसभा के अध्यक्ष एडवोकेट भरत लाल गुप्ता जी के घर एक साथ खुशियों की बड़ी सौगात आई है। वकील साहब को ट्रिपल बेबी की प्राप्ति हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नवजीवन अस्पताल कुण्डा में डॉक्टरों की सूझ-बूझ से नॉर्मल डिलीवरी हुई है, जिसमें दो पुत्र एवं एक पुत्री ने जन्म लिया है। जच्चा-बच्चा तीनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
यह खबर मिलते ही साहू समाज सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी ने डॉक्टरों की टीम को धन्यवाद दिया और वकील साहब को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
ईश्वर तीनों बच्चों को स्वस्थ रखे।




