उत्तर प्रदेश
Trending

शौचालय में गिरने से घायल सफाई कर्मी संजय शर्मा की इलाज के दौरान मौत*

शौचालय में गिरने से घायल सफाई कर्मी संजय शर्मा की इलाज के दौरान मौत*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*शौचालय में गिरने से घायल सफाई कर्मी संजय शर्मा की इलाज के दौरान मौत*

गुलाब जायसवाल कि रिपोर्ट 

*प्रतापगढ़। दिलीपपुर,,* क्षेत्र के करनपुर खूंझी गांव निवासी सफाई कर्मचारी संजय शर्मा (48) की हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर है।

 

जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार दोपहर संजय शर्मा अपने घर के शौचालय में गए थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गिर पड़े। आशंका जताई जा रही है कि गिरने के दौरान उनका सिर शौचालय में लगी टोटी से टकरा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

 

हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी बेलखरनाथ लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान रात करीब 11 बजे संजय शर्मा ने दम तोड़ दिया।

 

संजय शर्मा का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण और शुभचिंतक शोकाकुल परिवार के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।

 

परिजनों और ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख जताया। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

 

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

 

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!