E-Paperहरियाणा

पलवल, होडल और हथीन में चला महा साइबर जागरूकता अभियान, 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं जागरूक

पलवल, होडल और हथीन में चला महा साइबर जागरूकता अभियान, 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं जागरूक

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

पलवल, होडल और हथीन में चला महा साइबर जागरूकता अभियान, 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं जागरूक

 

निखिल शर्मा, कि रिपोर्ट 

हथीन । ‘सेवा संकल्प अभियान’ की श्रृंखला के तहत पलवल पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए जिला एवं उप-मंडल स्तर पर महा साइबर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत पलवल, होडल और हथीन क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लोगों और विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

पुलिस के अनुसार, इस वृहद साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के माध्यम से 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रमों में साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों से सावधान रहने और ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतने की जानकारी दी गई।

 

पलवल की पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने नागरिकों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

 

पुलिस का उद्देश्य साइबर अपराधों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी देना है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!