उत्तर प्रदेशक्राइम
Trending

वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, सात गिरफ्तार*

वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, सात गिरफ्तार*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश
  • *वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, सात गिरफ्तार*

*किशुनदासपुर पुल के पास दबोचा गया गिरोह, आठ चोरी की बाइक बरामद; चार बाइक पहले दर्ज मुकदमों से निकलीं जुड़ी*

रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰

प्रतापगढ़। वाहन चोरी की घटनाओं पर शिकंजा कसते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने किशुनदासपुर पुल के पास वाहन चोर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों में पल्सर, सुपर स्प्लेंडर, होंडा साइन, अपाचे और पैशन प्रो शामिल हैं।पुलिस के मुताबिक 18 सितंबर की रात गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपियों में प्रयागराज के फूलपुर और बहरिया क्षेत्र के चार आरोपी, जबकि प्रतापगढ़ के दिलीपपुर, कोतवाली नगर और कंधई क्षेत्र के तीन आरोपी शामिल हैं।

 

चार बाइक के तार पुराने मुकदमों से जुड़े

 

पुलिस जांच में बरामद आठ मोटरसाइकिलों में से चार के संबंध में कोतवाली नगर थाने में पहले से चोरी के मुकदमे दर्ज मिले। इनमें मुकदमा संख्या 527/2026, 521/2026, 226/2026 और 545/2026 शामिल हैं। इससे पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क और चोरी की अन्य घटनाओं में संभावित संलिप्तता की भी पड़ताल कर रही है।

 

सातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

बरामदगी के बाद कोतवाली नगर थाने में मुकदमा संख्या 560/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में हुई। अभियान में कोतवाली नगर पुलिस के साथ स्वाट और सर्विलांस टीम भी शामिल रही।गिरफ्तार आरोपी: आदर्श कुमार पासी उर्फ बीरू पासी, अमन पटेल उर्फ निरहुआ, अंशुल कुमार, अनमोल पाल, मो. याकूब, रामगुलाम शर्मा और राजेश कुमार,आठ बाइक बरामद होने के बाद पुलिस के सामने अब गिरोह के पूरे नेटवर्क और चोरी के अन्य मामलों की कड़ियां जोड़ने की चुनौती है।

 

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!