संस्कार एकेडमी में LED TV चोरी का पर्दाफाश, मान्धाता पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार*
संस्कार एकेडमी में LED TV चोरी का पर्दाफाश, मान्धाता पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

*संस्कार एकेडमी में LED TV चोरी का पर्दाफाश, मान्धाता पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार*
गुलाब जायसवाल कि रिपोर्ट
*मान्धाता, प्रतापगढ़।* थाना मान्धाता क्षेत्र के डाड़ी स्थित संस्कार एजुकेशनल एकेडमी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल पर्दाफाश कर दिया है। थाना प्रभारी धनन्जय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर चोरी गई सैमसंग कंपनी की LED TV बरामद कर ली।
विद्यालय के प्रबंधक ने 23 अगस्त को थाने में तहरीर दी थी कि 22 अगस्त की शाम विद्यालय बंद कर घर जाने के बाद अज्ञात चोर विद्यालय में लगी LED TV चोरी कर ले गए। तहरीर के आधार पर थाना मान्धाता पर मुकदमा अपराध संख्या 107/26 धारा 305 BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशान्त राज के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी धनन्जय राय ने टीम गठित कर मुखबिर की सूचना पर रवि पटेल (23), नितिन पटेल (21) और संदीप पटेल (26) को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में नितिन पटेल ने बताया कि उसने प्रिंस उर्फ छोटू उर्फ भोला के साथ मिलकर TV चोरी




