Uncategorized
पाताल गंगा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालु
पाताल गंगा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश
पाताल गंगा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालु
बोडेन (उड़ीसा)। सावन माह के अंतिम सोमवार पर उड़ीसा के बोडेन थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं आस्था के केंद्र पाताल गंगा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह तड़के से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था और देर शाम तक मंदिर परिसर व आसपास का इलाका “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंजता रहा।
उड़ीसा के विभिन्न जिलों के अलावा छत्तीसगढ़ सहित पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पाताल गंगा पहुंचे। भक्तों ने पवित्र स्थल पर स्नान कर भगवान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली तथा मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।