उत्तर प्रदेश

अयोध्या हनुमानगढ़ी में हनुमान चालीसा के बाद ‘मछली भोज’ पर बवाल! अजय राय के स्वागत कार्यक्रम को लेकर सनातन आस्था के अपमान का आरोप

अयोध्या हनुमानगढ़ी में हनुमान चालीसा के बाद ‘मछली भोज’ पर बवाल! अजय राय के स्वागत कार्यक्रम को लेकर सनातन आस्था के अपमान का आरोप

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

 

अयोध्या हनुमानगढ़ी में हनुमान चालीसा के बाद ‘मछली भोज’ पर बवाल!

अजय राय के स्वागत कार्यक्रम को लेकर सनातन आस्था के अपमान का आरोप

रिपोर्ट: गुलाब चन्द्र जायसवाल✍️🗞

अयोध्या में कांग्रेस के कार्यक्रम को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। हनुमानगढ़ी में हनुमान चालीसा पाठ के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत में मछली भोज की तैयारी किए जाने का दावा सामने आया है।

बताया जा रहा है कि तारुन क्षेत्र स्थित अर्पित लॉन में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान लोगों के लिए मछली बनाए जाने की तैयारी है। करीब 2 कुंतल से अधिक मछली बनाए जाने की सूचना भी सामने आई है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सबसे बड़ा सवाल यह कि सावन के पवित्र माह में धार्मिक स्थल पर हनुमान चालीसा पाठ के बाद मछली भोज का आयोजन क्या आस्था और परंपराओं के विपरीत है?

 

सावन में मछलियों के प्रजनन काल को देखते हुए कई स्थानों पर मछली पकड़ने पर रोक भी रहती है। ऐसे में कांग्रेस के इस कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

 

अब सवाल सिर्फ मछली भोज का नहीं, बल्कि सावन और सनातन आस्था के बीच राजनीतिक आयोजन की मर्यादा का है।

 

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!