
प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश
तोरेंगा-राजापड़ाव के बीच MP-13-H-0538 खराब होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार, 5 घंटे पूरी तरह बंद रही आवाजाही
हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट
गरियाबंद_NH-130C पर तोरेंगा और राजापड़ाव के बीच एसिड से भरा 10 चक्का वाहन क्रमांक MP-13-H-0538 खराब हो गया। वाहन सड़क पर खराब होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
बताया जा रहा है कि वाहन खराब होने के बाद करीब 5 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, जबकि लगभग 5 घंटे तक सड़क पर आवाजाही पूरी तरह बंद रही। इससे यात्री और मालवाहक वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
लंबे समय तक लगे जाम के चलते NH-130C पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। खराब वाहन को हटाने के बाद आवागमन धीरे-धीरे सामान्य हुआ।




