Uncategorized
नुआपड़ा आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 350 लीटर ताड़ी रस जब्त
नुआपड़ा आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 350 लीटर ताड़ी रस जब्त

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश
नुआपड़ा आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 350 लीटर ताड़ी रस जब्त
हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट
सीनापाली। नुआपड़ा जिले के सीनापाली थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बॉर्डर से लगे इलाकों में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 350 लीटर ताड़ी रस और एक बाइक जब्त की है।
जानकारी के मुताबिक आबकारी विभाग ने दरलीपारा से 50 लीटर और कुइलखला से 300 लीटर ताड़ी रस बरामद किया। कार्रवाई के दौरान एक बाइक भी जब्त की गई है।
आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध ताड़ी कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


