डीजे की धुन पर झूमे बच्चे-बूढ़े, राष्ट्र प्रेम का दिखा अनोखा जज्बा*
डीजे की धुन पर झूमे बच्चे-बूढ़े, राष्ट्र प्रेम का दिखा अनोखा जज्बा*

*डीजे की धुन पर झूमे बच्चे-बूढ़े, राष्ट्र प्रेम का दिखा अनोखा जज्बा*
*दुर्गागंज, प्रतापगढ़*
स्वतंत्रता दिवस से पूर्व देशभक्ति और एकता का संदेश देते हुए दुर्गागंज में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
यह यात्रा देल्हूपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष लव सिंह गहलौत एडवोकेट के संयोजन में सिंगाही मोड़ से संसरियापुर मोड़ तक निकाली गई। हाथों में तिरंगा और मुंह पर “भारत माता की जय” के नारों के साथ पूरा माहौल देशभक्ति में डूब गया।
डीजे पर बज रहे “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा”झंडा ऊंचा रहे हमारा” जैसे गीतों पर यात्रा में शामिल बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। हर वर्ग में राष्ट्र प्रेम और जज्बा साफ दिखाई दिया।
यात्रा के मुख्य अतिथि रानीगंज के पूर्व विधायक धीरज ओझा रहे। उन्होंने यात्रा के प्रारंभ से समापन तक कार्यकर्ताओं और आमजन का उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर लव सिंह गहलौत ने कहा तिरंगा सिर्फ कपड़ा नहीं, हमारी आन-बान-शान है। हमें इस राष्ट्र प्रेम को अपने घर के बच्चों में भी जगाना होगा।
कार्यक्रम में शिवसागर शुक्ल- मंडल उपाध्यक्ष, सत्यम शुक्ला – महामंत्री, लल्लन सिंह परिहार – पूर्व जिला पंचायत सदस्य, शिवम ओझा – युवा मोर्चा अध्यक्ष, संजू सरोज – महिला मोर्चा अध्यक्ष सहित दर्जनों भाजपा पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समूचे मार्ग में लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।




