डिहवा मांधाता से काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुई जय मां काली कावड़ यात्रा*
डिहवा मांधाता से काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुई जय मां काली कावड़ यात्रा*

*डिहवा मांधाता से काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुई जय मां काली कावड़ यात्रा*
_पौराणिक हनुमान मंदिर से प्रयागराज का जल लेकर निकले शिवभक्त, जयकारों से गूंजा क्षेत्र_
प्रतापगढ़ ब्यूरो आर के पांडे कि रिपोर्ट
*प्रतापगढ़।* श्रावण मास में शिवभक्ति का रंग चढ़ा हुआ है। जय मां काली कावड़ संघ, डिहवा मांधाता के तत्वावधान में शुक्रवार को कावड़ यात्रा बड़े धूमधाम और आस्था के साथ रवाना हुई। शिवभक्त प्रयागराज संगम से पवित्र जल लेकर (काशी विश्वनाथ धाम )में बाबा का जलाभिषेक करेंगे।
यात्रा का शुभारंभ पौराणिक हनुमान मंदिर, मांधाता में वैदिक मंत्रोच्चार, और भजन-कीर्तन के साथ किया गया। “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्र हुए।
इस कावड़ यात्रा का नेतृत्व -(अध्यक्ष) राजेश मौर्य कर रहे हैं। उनके साथ विपिन कुमार, अरविंद कुमार मौर्य, सीबू सरोज, साहिल सरोज, मोहित गुप्ता, विकास मौर्य, विवेक सरोज, अनुराग मौर्य, शिवम मौर्य, आलोक वर्मा, श्लोक मौर्य, पंकज सरोज, राम मूरत विश्वकर्मा, अशोक मौर्य, पवन दुबे, राकेश सिंह, प्रभात एवं बच्चा सरोज सहित दर्जनों कावड़िए शामिल हैं।
कावड़ियों ने कहा कि वे बाबा विश्वनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करेंगे। मार्ग में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कावड़ियों का स्वागत किया ।
प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
_हर हर महादेव, बम बम भोले_ 🙏
—



