उत्तर प्रदेश

भयहरण नाथ धाम में 8 से 16 अगस्त तक होगी भव्य शिव महापुराण कथा*    _भागवत भूषण विजय कांत जी महाराज सुनाएंगे कथा_

भयहरण नाथ धाम में 8 से 16 अगस्त तक होगी भव्य शिव महापुराण कथा*    _भागवत भूषण विजय कांत जी महाराज सुनाएंगे कथा_

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*भयहरण नाथ धाम में 8 से 16 अगस्त तक होगी भव्य शिव महापुराण कथा*

_भागवत भूषण विजय कांत जी महाराज सुनाएंगे कथा_♦

_प्रतापगढ़ -ब्यूरो R.K.पान्डेय

*प्रतापगढ़।* पांडवकालीन प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भयहरण नाथ धाम, कटरा गुलाब सिंह में इस वर्ष सावन मेला के अवसर पर भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के तत्वावधान में 8 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक धाम परिसर में कथा का आयोजन होगा। कथा व्यास भागवत भूषण विजय कांत तिवारी जी महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालु शिव कथा का रसपान करेंगे।

संस्थान के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि सैकड़ों वर्षों से जागृत इस धाम में 2010 से सावन मेला की परंपरा संस्थान के प्रयासों से शुरू हुई। अब पूरे सावन माह लाखों श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने आते हैं।

कथा को लेकर 26 जुलाई को संयोजन समिति की बैठक सत्याग्रह के बाद होगी, जिसमें कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। कथा संयोजक मंडल में अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल, संरक्षक देवी प्रसाद मिश्र, विधायक जीत लाल पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार “मुन्ना” यादव सहित कई गणमान्य शामिल हैं।

वित्तीय व्यवस्था की जिम्मेदारी उपाध्यक्ष वित्त राजीव नयन मिश्र को दी गई है। सहयोग हेतु अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल से मो. 7007194089 पर संपर्क किया जा सकता है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!