उत्तर प्रदेश

प्रशासन की तत्परता: 24 घंटे में भरा भयहरण नाथ धाम मार्ग का गड्ढा, श्रद्धालुओं को मिली राहत*

प्रशासन की तत्परता: 24 घंटे में भरा भयहरण नाथ धाम मार्ग का गड्ढा, श्रद्धालुओं को मिली राहत*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

 

*प्रशासन की तत्परता: 24 घंटे में भरा भयहरण नाथ धाम मार्ग का गड्ढा, श्रद्धालुओं को मिली राहत*

_प्रतापगढ़ ब्यूरोR.K. पांडेय

*प्रतापगढ़।* भयहरण नाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। धाम के सामने प्रयागराज मार्ग पर बकुलाही नदी के किनारे पुल के पास बने जानलेवा गड्ढे को प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर ठीक कर आवागमन सुगम कर दिया है।

मामला 21 जुलाई 2026 का है जब भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव समाज शेखर ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर गड्ढे की शिकायत की थी। पत्र में उन्होंने सावन माह में हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल मरम्मत की मांग की थी।

शिकायत मिलते ही स्थानीय विधायक के निर्देश पर PWD के JE मौके पर पहुंचे और गड्ढे को तत्काल भरवाया। साथ ही दुर्घटनाओं से बचाव के लिए बैरिकेडिंग भी कराई गई। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से धाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है।

संस्थान के वित्त एवं लेखा उपाध्यक्ष राजीव नयन मिश्र एडवोकेट व समस्त पदाधिकारियों ने विधायक, जिलाधिकारी एवं PWD विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता से अब श्रद्धालुओं को सुरक्षित दर्शन का मार्ग मिलेगा।

सावन मेले से पहले मार्ग की मरम्मत से भयहरण नाथ धाम आने वाले भक्तों को अब किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!