25 वर्षीय युवक की खाई में गिरने से मौत देवभोग के करलागुड़ा का निवासी है मृतक
25 वर्षीय युवक की खाई में गिरने से मौत देवभोग के करलागुड़ा का निवासी है मृतक
25 वर्षीय युवक की खाई में गिरने से मौत देवभोग के करलागुड़ा का निवासी है मृतक

छत्तीशगढ़ मे “गरियाबंद के देवभोग से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। करलागुड़ा गांव का रहने वाला 25 वर्षीय युवक लोकेश सिंह दोरिया, जो कल घर से बिना बताए निकला था, अब कभी वापस नहीं लौटेगा।

ओडिशा की सीमा से सटे डोंगरीचचरा पर्यटन स्थल की हसीन वादियों में उसकी मौत का एक काला अध्याय लिख दिया गया। आज सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर गहरी खाई पर पड़ी, तो वहां लोकेश का शव मिला। वहीं, पास ही बने राम मंदिर के करीब उसकी बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली।

क्या यह महज एक हादसा है, या फिर किसी गहरी साजिश का नतीजा? आखिर एक खुशहाल युवा उस सुनसान खाई तक कैसे पहुँचा? परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं। क्या वाकई यह एक दुर्घटना है, या फिर किसी अनसुलझे रहस्य का जवाब अभी मिलना बाकी है?


