चोरी के आरोपी दो सगे नाबालिग भाइयों को पुलिस ने भेजा बाल सुधार गृह
चोरी के आरोपी दो सगे नाबालिग भाइयों को पुलिस ने भेजा बाल सुधार गृह

प्रतापगढ़: चोरी के आरोपी दो सगे नाबालिग भाइयों को पुलिस ने भेजा बाल सुधार गृह,
प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
नगर पंचायत गड़वारा बाजार में सब्जी मंडी स्थित बर्तन की दुकान पर चोरी हुए तांबे और पीतल के बर्तनों को पुलिस ने किया बरामद।
मामले का मास्टर माइंड अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है, आरोपी की तलाश में पुलिस सक्रिय है।
अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़वारा चौकी में हुए घटना से जहां व्यापारियों में दहशत का माहौल बन रहा था।
दूसरी तरफ पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आम जनमानस का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है…
इस घटनाक्रम ने जहां समाज में बदल रहे परिवेश को उजागर किया।
दूसरी तरफ परिजनों द्वारा बच्चों की गतिविधियों पर नजर न रखने के परिणाम को भी दर्शाया है।।।
थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही चौकी इंचार्ज सचिन यादव ने हमराहियों संग इस घटना का खुलासा करके जीता आम जनमानस का भरोसा।




