उत्तर प्रदेश

*3 मई को भयहरणनाथ धाम में होगा 8वाँ सामाजिक सत्याग्रह*

*3 मई को भयहरणनाथ धाम में होगा 8वाँ सामाजिक सत्याग्रह*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*3 मई को भयहरणनाथ धाम में होगा 8वाँ सामाजिक सत्याग्रह*

 

*राजस्व विभाग करेगा मन्दिर , तालाब सहित सामलाती सभी भूखंडों की पैमाइश*

प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट 

*प्रतापगढ़:* प्रसिद्ध पांडवकालीन भयहरणनाथ धाम में धाम व धाम से जुड़ी सार्वजनिक भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग के साथ गत माह से जारी 8वाँ सामाजिक सत्याग्रह 3 मई 2026, दिन रविवार को प्रबन्ध समिति द्वारा आयोजित किया जाएगा।

 

राजस्व विभाग अपने वायदे के अनुसार इसी दिन वर्तमान राजस्व अभिलेखों में राजस्व ग्राम पूरे वैष्णव में दर्ज खतौनी सं० 493 के सभी सम्मिलित गाटों की भूमि का चिन्हांकन किया जाएगा। राजस्व विभाग ने सभी काश्तकारों से अपनी खतौनी की प्रति के साथ सहयोग की अपेक्षा की है।

 

भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि मन्दिर से जुड़े गाटों के कुल रकबे का चिन्हांकन हो चुका है, वहीं अन्य खातों – तालाब, देवस्थान व अन्य काश्तकारों की भूमि अलग-अलग चिन्हांकित की जाएगी।

 

इस अवसर पर धाम के अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल व कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह के संयोजन में सामाजिक सत्याग्रह व पैमाइश में सहभागिता तथा सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर सभी ने एसडीएम सदर द्वारा गठित 10 सदस्यीय पूरी राजस्व टीम व पर्याप्त पुलिस बल की मांग की है।

 

 

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!