कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता एवं रामपुर खास की लोकप्रिय विधायक श्रीमती आराधना मिश्रा मोना जी के निर्देश पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर लालगंज तहसील में हुआ जोरदार प्रदर्शन..
कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता एवं रामपुर खास की लोकप्रिय विधायक श्रीमती आराधना मिश्रा मोना जी के निर्देश पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर लालगंज तहसील में हुआ जोरदार प्रदर्शन..

*प्रतापगढ़*। कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता एवं रामपुर खास की लोकप्रिय विधायक श्रीमती आराधना मिश्रा मोना जी के निर्देश पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर लालगंज तहसील में हुआ जोरदार प्रदर्शन..
प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं बिजली उपभोक्ताओं ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही अवैध वसूली और अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

लालगंज इन्दिरा चौक से लालगंज तहसील तक निकाले गए पैदल मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) का उल्लंघन करते हुए जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर थोपे जाने का कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।
इस दौरान महामहिम राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी, लालगंज, प्रतापगढ़ के माध्यम से सौंपा गया।
कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है और आगे भी हर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रामपुर खास की लोकप्रिय मा.विधायक जी के प्रतिनिधि भगौती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ला, लालगंज ब्लाक प्रमुख इंजीनियर अमित प्रताप सिंह, लालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, लालगंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्रा एवं रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य लालजी यादव जी,जिला पंचायत सदस्य अशोक धर द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य रघुराई, पूर्व ब्लाक प्रमुख सांगीपुर रामकृपाल पासी, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा,जिला उपाध्यक्ष आर पी वर्मा,जिला प्रवक्ता मासूम हैदर आदि उपस्थित रहे l



