ऐतिहासिक हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल पर हुआ महाप्रसाद वितरण*
ऐतिहासिक हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल पर हुआ महाप्रसाद वितरण*

*प्रतापगढ़: ऐतिहासिक हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल पर हुआ महाप्रसाद वितरण*
प्रतापगढ़ से प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
*पहले बड़े मंगल को भक्तों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, पूरे माह चलेगा आयोजन*
प्रतापगढ़ के ऐतिहासिक पौराणिक हनुमान मंदिर के प्रांगण में ज्येष्ठ मास एवं अधिक मास के दौरान भव्य महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी ज्येष्ठ मास के प्रथम बड़े मंगलवार को हनुमान भक्तों के सौजन्य से महाप्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों हनुमान भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर समिति के अनुसार ज्येष्ठ मास के समस्त बड़े मंगलवार को हनुमान मंदिर प्रांगण में भव्य प्रसाद वितरण का आयोजन लगातार जारी रहेगा।
आयोजकों ने बताया कि ज्येष्ठ मास में हनुमान जी की विशेष पूजा का महत्व है। बड़े मंगल के दिन महाप्रसाद वितरण से भक्तों में विशेष उत्साह रहता है। अधिक मास होने के कारण इस बार प्रसाद वितरण का पुण्य लाभ और बढ़ जाएगा।
मंदिर प्रांगण में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के पाठ के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। क्षेत्र के सभी हनुमान भक्तों से आगामी बड़े मंगलवारों को भी कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।




