परिवहन संचालन प्रभारी की सेवानिवृति के अवसर पर भावुक हुए कर्मचारी, दी गई भव्य विदाई*।
परिवहन संचालन प्रभारी की सेवानिवृति के अवसर पर भावुक हुए कर्मचारी, दी गई भव्य विदाई*।

*प्रतापगढ़: परिवहन संचालन प्रभारी की सेवानिवृति के अवसर पर भावुक हुए कर्मचारी, दी गई भव्य विदाई*।
(पत्रकार प्रशांत दुबे)
परिवहन विभाग में संचालन प्रभारी पद पर कार्यरत कुलदीप तिवारी की सेवानिवृति के अवसर पर भावुक माहौल में उन्हें दी गई भव्य विदाई।
इस अवसर पर परिवहन डिपो में आयोजित कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अधिकारी कर्मचारी समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बोलते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जयकरन सिंह ने कुलदीप त्रिपाठी के कार्यकाल को यादगार और प्रेरणादायक बताया।
इस दौरान उन्हें सीओ अजय राय द्वारा श्रीमद भागवत गीता ग्रन्थ भेंट कर भविष्य के लिए उन्हें अपनी शुभ कामनाएं दी।
कार्यक्रम में बोलते हुए कुलदीप त्रिपाठी ने परिवहन विभाग में बिताए गए अपने 37 वर्षों के सफर को याद करते हुए सभी सहयोगियों अधिकारियों का आभार व्यक्त जताया।
नगर पंचायत गड़वारा के धरमपुर निवासी गायत्री धाम के संस्थापक सामाजिक रूप से प्रतिष्ठित व्यक्तिव माने जाते हैं।
इस अवसर पर उन्होंने अपने जीवन को धर्म और सामाजिक कार्यों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित करने की बात कही।
कार्यक्रम में सहायक क्षेत्रीय पबंधक जयकरण सिंह सीओ अजय राय, राजेश चंद्र त्रिपाठी, रत्नाकर त्रिपाठी संचालन प्रभारी, सुरेन्द्र सिंह, महेंद्र सिंह, समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।




