छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक एवं प्रस्तुतियों से मिशन शक्ति के प्रति किया जागरूक
छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक एवं प्रस्तुतियों से मिशन शक्ति के प्रति किया जागरूक

छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक एवं प्रस्तुतियों से मिशन शक्ति के प्रति किया जागरूक
एसपी दीपक भूकर ने किया शुभारंभ,छात्राओं से कहा न सहना है,न डरना है
प्रतापगढ़ संस्कार ग्लोबल स्कूल टेउंगा में बच्चों ने नुक्कड़ नाटक एवं प्रस्तुतियों से मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। एसपी दीपक भूकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना की। छात्राओं से कहा कि न सहना है, न डरना है। अपनी बातों को बेहिचक कहना है। छात्राओं को शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के साथ आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया। कहा कि युवतियों और महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति सचेत रहना चाहिए। नौ देवियों के रूप में सजी प्री प्राइमरी की छात्राओं ने मिशन शक्ति हेल्पलाइन को प्रदर्शित किया। श्रेया शर्मा, नम्रा खातून, अक्षांशी शुक्ला ने मिशन शक्ति का उद्देश्य बताया। हुमैरा, अपर्णा, श्रेया, सिदरा, वर्तिका, समीक्षा, अवनी, आनवी, शायली ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर मिशन शक्ति के प्रति जागरूक किया। निदेशक रंजन सिंह ने अतिथियों का स्वागत एवं प्रिंसिपल समीना अख्तर ने आभार व्यक्त किया




