क्राइमटॉप न्यूज़

दोस्त के बहाने मौत खींच लायी अंश पाण्डेय को,  सड़क हादसे का शिकार हुआ किशोर* 

दोस्त के बहाने मौत खींच लायी अंश पाण्डेय को,  सड़क हादसे का शिकार हुआ किशोर* 

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*दोस्त के बहाने मौत खींच लायी अंश पाण्डेय को,

सड़क हादसे का शिकार हुआ किशोर*

( *पत्रकार प्रशांत दुबे)*

जेठवारा, प्रतापगढ़। विजेंदर से दोस्ती निभाने उसके साथ जा रहा था अंश पाण्डेय, उसे क्या पता था मौत को उसी का इंतजार है। गुरुवार की शाम किशोर अंश पाण्डेय अपने दोस्त ऑटो चालक विजेंद्र गौतम के साथ किसी कार्यक्रम में जनरेटर पहुंचाने जा रहा था।पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ऑटो में बैठे अंश पाण्डेय ट्रक की चपेट में आ गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल ऑटो चालक बृजेंद्र गौतम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पीएम के लिए भेज कर घटना की जांच शुरू कर दिया है। पिता इंद्रकांत पांडे की तहरीर पर जेठवारा पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया है।

मांधाता थाना क्षेत्र के रामपुर मुश्तर्का गांव का बृजेंद्र गौतम ऑटो चालक है, गुरुवार की शाम ऑटो में जनरेटर जोड़ कर किसी कार्यक्रम में पहुंचाने जा रहा था, उसके साथ गांव का अंश पाण्डेय उर्फ मटरू 15 वर्ष पुत्र इंद्रकांत पांडे भी था,जेठवारा से आगे रेड़ी नहर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो में बैठे अंश पाण्डेय की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल ऑटो चालक बृजेंद्र गौतम को स्थानीय लोगों ने तुरंत जिला अस्पताल भेजवाया, सूचना मिलते ही जेठवारा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चालक समेत ट्रक को अपने कब्जे में लिया और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त ऑटो को हटवा कर आवागमन बहाल कराया।

अंश पाण्डेय तीन भाइयों में मझला था। दुर्भाग्य से एक साल पहले इनके सिर से मां का साया भी उठ गया था। अचानक बेटे की मौत की खबर पाकर पिता और दोनों भाई ही नहीं पूरा गांव गहरे सदमें में डूब गया हैं।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!