उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: मांधाता बोर्ड बैठक में बड़े फैसले, नाली-सड़क पर करोड़ों का प्लान

प्रतापगढ़: मांधाता बोर्ड बैठक में बड़े फैसले, नाली-सड़क पर करोड़ों का प्लान

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

प्रतापगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। मांधाता नगर पंचायत की पूर्व में स्थगित बोर्ड बैठक 28 अप्रैल 2026 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बैठक में सरकार द्वारा नामित सभी सभासदों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही और कोरम पूर्ण रहा।

प्रतापगढ़ से प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट

बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इन्द्रकली पटेल ने की, जहां एजेंडे के सभी विषयों पर सभासदों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के बाद नगर पंचायत के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए।

इन प्रस्तावों में नगर पंचायत की आय बढ़ाने, जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने, नए मार्गों का निर्माण करने और आगामी बरसात से पहले नालों की सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च होने का अनुमान है।

नामित सभासद विक्रांत सिंह नवीन द्वारा सभी 15 वार्डों के विकास कार्यों से जुड़े कई प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिन्हें बैठक में पारित कर शासन की वित्तीय स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी रोबिन सिंह द्वारा किया गया। अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इन्द्रकली पटेल ने सभी सभासदों का आभार व्यक्त किया, विशेष रूप से महिला सभासदों के प्रति अपना धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह बैठक क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!