उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़

कटरा कानूपुर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ विश्वनाथगंज विधायक ने किया भूमिपूजन

कटरा कानूपुर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ विश्वनाथगंज विधायक ने किया भूमिपूजन

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

कटरा कानूपुर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ

 

विश्वनाथगंज विधायक ने किया भूमिपूजन

प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट

जेठवारा, प्रतापगढ़। कटरा गुलाब सिंह को कानूपुर जेठवारा मुख्य राम वन गमन मार्ग से जोड़ने वाली साढ़े दस किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण का कार्य आज शुरू हुआ। क्षेत्र वासियों और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल ने आज भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। सत्रह लाख, छियासी हजार, साठ लाख रुपए की लागत से बनने वाली सात मीटर चौड़ी यह सड़क एक साल में बनकर तैयार होगी।

सिंगल रोड पर आवागमन में हो रही समस्या से परेशान क्षेत्र वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को आज विधायक जीतलाल पटेल ने पूरी कर दिया। इस मार्ग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने कई बार सत्याग्रह और धरना, प्रदर्शन भी किया था लेकिन विभागीय उपेक्षा के कारण लंबे समय तक लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। आज चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ होने पर मौजूद लोगों ने विधायक के प्रयास की खूब सराहना किया।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!