गरियाबंदछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजी

नक्सली मुक्त घोषित होने के बाद विधायक जनक ध्रुव पहलीबार गोबरा पहुंचे ग्रामीणों ने किया ऐतिहासिक स्वागत* 

नक्सली मुक्त घोषित होने के बाद विधायक जनक ध्रुव पहलीबार गोबरा पहुंचे ग्रामीणों ने किया ऐतिहासिक स्वागत* 

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*नक्सली मुक्त घोषित होने के बाद विधायक जनक ध्रुव पहलीबार गोबरा पहुंचे ग्रामीणों ने किया ऐतिहासिक स्वागत*

*जर्जर आंगनबाड़ी, जर्जर स्कूल भवन के साथ उपस्वास्थ्य केन्द्र का विधायक ने निरीक्षण किया*

*वन विभाग द्वारा सड़क निर्माण पर अनिमियता के आरोप पर मामले की जांच कराने की बात विधायक ने कही है।*

गरियाबंद- मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र के दुर्गम वनांचल में बसे और नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे ग्राम बड़े गोबरा, छोटे गोबरा विधयक बनने के बाद पहलीबार पहुंचे जनक ध्रुव का ग्रामीणों ने फूलमाला एवं पटाखे फोड़कर एतिहासिक स्वागत किया इस दौरान गांव के युवको ने मोटर सायकल रैली निकाली इमली पेड़ के नीचे सभा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। विधायक जनक ध्रुव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा लम्बे समय से गोबरा आना चाहता था लेकिन प्रशासन द्वारा अनुमति नही मिल रहा था आज आप लोगो के बीच आया हूँ इस क्षेत्र में जो भी समस्याएं है सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा गोबरा पहुंचने के लिए नदी नालो में पुल का निर्माण करवाने के लिए मुख्यमंत्री से मुलकात करूंगा गांव में रंगमंच, सामुदायिक भवन, महिला समिति को वाद्यय यंत्र लेने के लिए राशि देने की घोषणा की है। ग्राम पंचायत गोबरा के सरपंच सावित्री बाई मरकाम ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण किया गया है लेकिन पुल पुलिया के अभाव में बारिश के दिनों में यह क्षेत्र टापू में तबदील हो जाता है नगरी सिहावा को जोड़ने वाले मार्ग के साथ ही मैनपुर मार्ग में पुल पुलिया का अभाव है जिसके कारण अत्यधिक बीमार होने पर या गर्भवती महिलाओं को उठाकर नदी पार करना पड़ता है तब कहीं जाकर अस्पताल पहुंच पाते है कई बार समय पर इलाज नहीं मिलने से मौत भी हो जाती है। स्वास्थ्य सुविधा बेहद लचर व्यवस्था है हमारे यहां स्कूल भवन आगंनबाड़ी भवन लाखो रूपये के लागत से निर्माण किया जा रहा है लेकिन संबंधित ठेकेदार विभाग के अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य को अधुरा छोड़ दिया गया है 50 साल पुराना जर्जर स्कूल भवन में जान जोखिम डालकर बच्चे पढ़ाई करने मजबूर हो रहे है, स्कूल भवन जर्जर हो गया है। इस मौके पर प्रमुख रूप से सरपंच सावित्री बाई मरकाम, उपसरपंच सालिक राम विश्वकर्मा, राधेश्याम, जयलाल, राजकुमार, गिरधारी, त्रिलोक, अंकालू राम यादव, मोहन ध्रुव, रामदास ध्रुव, रायसिंह विश्वकर्मा, सचिव संजय नंदाल, सुनिता बाई, परमीला बाई, वैशाखु राम यादव, रामसिंह सोरी, भवरू राम, गोविंद सोरी, सुकरो बाई, अंबीका, राधिका बाई, विजय ध्रुव एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

 

*जर्जर आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण कर विधायक ने जताई नाराजगी* – बड़े गोबरा में आंगनबाडी भवन बेहद जर्जर हो गया है और यहां नवनिहाल बच्चे जन जोखिम में डालकर पढ़ाई करने विवश हो रहे है पंखा व अन्य सुविधा नहीं है ग्रामीणों ने बताया अंगनबाड़ी भवन की पोताई भी नही किया जाता जिस पर विधायक ने विभाग के अधिकारियों पर नराजगीय जताते हुए ममले की शिकायत कलेक्टर से करने की बात कही है।

*काटीपारा में बिजली लगाने की मांग* गोबरा पहुंचे विधायक को ग्रामीणों ने बताया आश्रित ग्राम काटीपारा में अब तक बिजली नही लगी है कई बार मांग कर चूके है लेकिन इस समस्या के समाधान के तरफ कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। राशन लेने के लिए बड़े गोबरा के ग्रामीणों को नदी नाला पार कर बारिश के दिनो में 8 कि.मी. दूर छोटे गोबरा जाना पड़ता है वहीं प्रधानमंत्री सड़क विभाग द्वारा छोटे छोटे नदी में स्तरहीन रपटा निर्माण करने की शिकायत ग्रामीण द्वारा किया गया जिस पर विधायक ने मामले की शिकायत करने की बात कही है वहीं कई वृद्ध जनो ने राशन और महतारी वंदन में केवाईसी में परेशानी होने की बात बताया है।

 

*वन विभाग के कार्यों की ग्रामीणों ने किया शिकायत* गोबरा क्षेत्र में वनविभाग द्वारा सड़क निर्माण और जंगल की सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग में भारी अनिमियता करने की शिकायत किया गया जिस पर विधाायक ने मुख्य वन संरक्षक से मिल कर कार्यों की जांच करवाने की बात कही है। पेयजल समस्या को देखते हुए तीन स्थानो पर नया हेण्डपम्प खनन करवाने का आश्वासन दिया है।

 

*विधायक को अपने बीच पाकर ग्रामीण खुशी से गदगद* ग्राम के सरपंच उपसरपंच एवं ग्रामीण रामसिंह सोरी शिवलाल यादव, सालिक राम गोविंद, योगेश, रामगुलाल, सुखनाथ ने बताया कि पूर्व विधायक ओंकार शाह के बाद से अब तक कोई भी विधायक इस गांव में नही पहुंचे थे 20 साल बाद विधायक जनक ध्रुव को अपने बीच पाकर ग्रामीण खुशी से गदगद हो गए जनक ध्रुव ने गांव के गलियों में पैदल भ्रमण कर गांव की समस्याओं को नजदीक से देखा कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया और बाकी समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समाधान करने की बात कही।

 

*भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधायक पहुंचे वनांचल के गांव*

 

बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव आज जब गोबर पहुंचे तो सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए थे

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!