गरियाबंदछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर देवभोग मार्ग में सुबह 4 बजे से चक्काजाम शुरू ग्रामीण पुल पुलिया की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे

नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर देवभोग मार्ग में सुबह 4 बजे से चक्काजाम शुरू ग्रामीण पुल पुलिया की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर देवभोग मार्ग में सुबह 4 बजे से चक्काजाम शुरू ग्रामीण पुल पुलिया की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे

गरियाबंद से हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट 

गरियाबंद – नेशनल हाईवे 130 सी मुख्य मार्ग गरियाबंद देवभोग ओड़ीसा जोड़ने वाले मार्ग में आज मंगलवार सुबह 4:00 बजे से ग्रामीण ग्राम जुगाड़ के पास चक्काजाम शुरू कर दिए हैं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण नेशनल हाईवे के ऊपर बैठकर लगातार नारेबाजी कर रहे हैं जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी काफिला लगी हुई है

अमाड देवझर अमली जाने वाले मार्ग में निर्माण किए गए पुल को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विभाग द्वारा बगैर अनुमति लिए तोड़ दिया गया और नया पुल का निर्माण नहीं किया जा रहा है

इसके साथ ही क्षेत्र में सड़क पुल पुलिया की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मैनपुर पहुंचकर एस डी एम कार्यालय में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौप था तथा चक्काजाम की चेतावनी पूर्व में ही दिया गया था उनके समस्याओं के समाधान नहीं होने के कारण ग्रामीण आज सुबह तड़के 4:00 बजे से ही नेशनल हाईवे में चक्काजाम कर दिए हैं जिसके कारण आने जाने या यात्रियों एवं अन्य वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!