क्राइमगरियाबंद

एल्युमिनियम केबल चोरी का पर्दाफाश — गरियाबंद पुलिस की सटीक कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 2.5 लाख का माल बरामद

दो आरोपी गिरफ्तार, 2.5 लाख का माल बरामद

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

एल्युमिनियम केबल चोरी का पर्दाफाश — गरियाबंद पुलिस की सटीक कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 2.5 लाख का माल बरामद

गरियाबंद। जिले की मैनपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एल्युमिनियम केबल वायर चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 2460 किलो एल्युमिनियम केबल वायर जिसकी कीमत लगभग ₹2,50,000 है, बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर 2025 को थाना प्रभारी मैनपुर को मुखबीर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन (UK 16 CA 3798) में अवैध रूप से बिजली के एल्युमिनियम केबल वायर लोड कर ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम गौरघाट तहसील कार्यालय के पास एनएच 130C पर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोक लिया।

तलाशी के दौरान वाहन में भारी मात्रा में एल्युमिनियम केबल वायर पाया गया। जब पुलिस ने दस्तावेज मांगे, तो आरोपी कोई वैध कागज़ पेश नहीं कर सके। पूछताछ में आरोपियों की पहचान मो. सलमान कुरैशी (28 वर्ष) निवासी कुशालपुर, थाना सहसपुर, देहरादून (उत्तराखंड) और शान मोहम्मद (35 वर्ष) निवासी नई बस्ती सुजावलपुर, थाना गंजडुण्डुवारा, जिला कासगंज (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 35(1) बीएनएसएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने चोरी के माल के साथ घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!