शासकीय प्राथमिक शाला झरगांव तेतलपारा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस छात्र छात्रों द्वारा तिरंगा झंडा लेकर निकाली गई प्रभात फेरी
शासकीय प्राथमिक शाला झरगांव तेतलपारा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस छात्र छात्रों द्वारा तिरंगा झंडा लेकर निकाली गई प्रभात फेरी
शासकीय प्राथमिक शाला झरगांव तेतलपारा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस छात्र छात्रों द्वारा तिरंगा झंडा लेकर निकाली गई प्रभात फेरी


गरियांबद मैनपुर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला झर गांव तेतलपारा में 26जनवरी गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम हुआ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा गांव की गलियों में तिरंगा झंडा लेकर प्रभात फेरी निकाली गई। भारत माता एवं वीर शहीदों और छत्तीसगढ़ी महतारी की छायाचित्र पर पूजा अर्चना और माल्यार्पण के पश्चात जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण का राष्ट्रगान गाया गया। तत्पश्चात संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ करने से पहले सर्वप्रथम क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों को मंच पर आसान कर कर छात्र-छात्राओं द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन किया गया उसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

संस्कृति कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में देशभक्ति गीत भाषण और कविता की प्रस्तुति दे कर सभी को आनंदित किया इस दौरान उपस्थित अतिथि पूर्व जनपद पंचायत सदस्य लक्ष्मी पटेल जी ने सुंदर प्रस्तुति के लिए बच्चों को उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें काफी और पेन से पुरस्कार किया। इस पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधि शाला समिति अध्यक्ष महेंद्र नागेश, बलवीर ध्रुवा, लक्ष्मण नायक, नागेश्वर पटेल, जीवन लाल यादव तुलसी चक्रधारी,गोवर्धन यादव, अनूप पटेल, पूर्व शाला समिति अध्यक्ष द्रोपति नागेश, गोमती यादव एवं गणमान्य नागरिक एवं शिक्षकगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन करने के बाद उपस्थित ग्रामीणों को मिष्ठान वितरण किया गया।

