गरियाबंदछत्तीसगढ़

प्रयागराज महाकुंभ 2026: अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 24 से 26 जनवरी तक*

प्रयागराज महाकुंभ 2026: अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 24 से 26 जनवरी तक*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*प्रयागराज महाकुंभ 2026: अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 24 से 26 जनवरी तक*

*पत्रकार प्रशांत दुबे*

प्रयागराज।
अखिल भारतीय हिंदू महासभा भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आगामी प्रयागराज महाकुंभ-2026 के दौरान आयोजित की जा रही है। यह बैठक 24, 25 एवं 26 जनवरी 2026 को संगम नगरी प्रयागराज में संपन्न होगी।

संगठन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी माननीय पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला संयोजक, प्रदेश संयोजक, प्रदेश अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।

बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, सुदृढ़ीकरण और भावी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। संगठन का मानना है कि सभी पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

इसके साथ ही 3 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक अमृत स्नान दान के महापर्व पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा भंडारा, कथा एवं पूजन की विशेष व्यवस्था की गई है।
वहीं 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिविर परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

संगठन ने सभी सनातन धर्मावलंबियों से इस धार्मिक महापर्व में सहभागी बनकर आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव का लाभ उठाने की अपील की है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!