गरियाबंद

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी  

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी  

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

गरियाबंद : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी

 

 

 

संस्थाओं हेतु प्रपोजल, सैंक्शन ऑर्डर व भुगतान प्रेषण की अंतिम तिथियाँ जारी

निर्धारित तिथि के बाद पोर्टल बंद, विद्यार्थियों के वंचित होने पर संस्था प्रमुख जिम्मेदार

 

जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजिनियंरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आई.टी.आई., पॉलिटेक्नीक आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं तथा इन संस्थाओं के प्राचार्यों, संस्था प्रमुखों एवं छात्रवृत्ति प्रभारियों को कहा गया है कि शिक्षा सत्र वर्ष 2025-26 के लिए बैंक अकाउंट एवं आधार सीडिंग संबंधी संशोधन की कार्यवाही वेबसाईट पोस्ट मैट्रिक-स्कॉलरशिप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर ऑनलाइन की जा रही है। विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन, पंजीयन, नवीन, नवीनीकरण के लिए अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इसी प्रकार संस्थाओं द्वारा प्रपोजल लॉक कर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास को प्रेषित करने की अंतिम तिथि 05 फरवरी 2026, शासकीय संस्था द्वारा सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 08 फरवरी 2026, जिला कार्यालय द्वारा भुगतान के लिए राज्य कार्यालय को प्रेषित करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2026 तथा छात्रवृत्ति भुगतान जारी करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

उक्त निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2025-26 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जायेगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!