गरियाबंदछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

मैनपुर अनुविभागीय अधिकारी टी.डी.मरकाम के नेतृत्व में की गई बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रक समेत 16 लाख का अवैध धान किया जप्त। 

मैनपुर अनुविभागीय अधिकारी टी.डी.मरकाम के नेतृत्व में की गई बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रक समेत 16 लाख का अवैध धान किया जप्त। 

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

मैनपुर अनुविभागीय अधिकारी टी.डी.मरकाम के नेतृत्व में की गई बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रक समेत 16 लाख का अवैध धान किया जप्त।

 

मैनपुर: अवैध धान परिवहन के खिलाफ प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में बड़ी सफलता हाथ लगी है। मैनपुर अनुविभागीय अधिकारी डॉ तुलसीदास मरकाम एवं पायलीखंड थाना प्रभारी यदुराज ठाकुर के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने उड़ीसा से अवैध रूप से धन छत्तीसगढ़ में खपाने की साजिश को नाकाम कर दिया। जानकारी मिली कि उडीसा की ओर से थाना जुगाड़ क्षेत्र में अवैध धान भर बिक्री करने के लिए परिवहन कर रहा है। सूचना तस्दीक पर पुलिस टीम रवाना हो कर घटना स्थल से अवैध धान भरा हुआ तीन ट्रक क्रमषः ट्रक क्रमांक CG 29 A 9002 में 535 कट्टा, ट्रक क्रमांक CG 04 PV 2651 में 360 कट्टा धान एवं ट्रक क्रमांक CG 04 JC 2711 में 400 कट्टा धान कुल 1295 कट्टा (582.75 कि्ंवटल) कीमती 18 लाख 06 हजार 525 रूपए का अवैध धान बिक्री हेतु परिवहन करते पाया गया। उक्त अवैध धान को समक्ष गवाहन के जप्त कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। धान के परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात मांगने पर किसी भी प्रकार का कागजात पेश नही करने पर अवैध धान परिवहन के संबंध में कार्यवाही कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया। अनुविभागीय अधिकारी डॉ तुलसीदास मरकाम ने कहा कि जिले में अवैध धन परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त निगरानी रखी जा रही है, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर एवं अवैध धान बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!