
मूलभूत बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर 23 दिसंबर को नेशनल हाईवे 130-सी बम्हनीझोला मे चक्काजाम की चेतावनी
गरियाबंद- गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड क्षेत्र के दूरस्थ वनांचल मे बसा साहेबिनकछार क्षेत्र के लगभग एक दर्जन पारा टोला के ग्रामीणों ने मूलभूत समस्या सड़क, बिजली, पेयजल, स्कूल भवन, शिक्षक, मोबाईल टावर, उपस्वास्थ्य केन्द्र जैसे मांगो को लेकर चक्काजाम की चेतावनी दिये थे साथ ही 15 दिनो के भीतर समस्या समाधान करने की मांग किया था लेकिन उनकी मांग पूरा नही होने पर ग्रामीणों ने आगामी 23 दिसंबर दिन मंगलवार को उग्र आंदोलन करते हुए नेशनल हाईवे मैनपुर देवभोग 130 सी मार्ग मे बम्हनीझोला के पास चक्काजाम करने का निर्णय लिया है आज ग्राम बम्हनीझोला मे ग्रामीणों की बैठक आयोजित किया गया बैठक मे आसपास के ग्रामो के सैकड़ो की संख्या मे ग्रामीण शामिल हुए और सभी लोगो ने 23 दिसंबर को चक्काजाम करने का निर्णय लिया है साथ ही इस संबंध मे एक ज्ञापन जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को प्रेषित किया गया है।
आदिवासी नेता एवं पूर्व सरपंच रूपसिंह मरकाम, अर्जुन नायक, हरिहर यादव, अशोक नेताम, गजेन्द्र नाग, ईश्वर नाग, मनोज कुमार नाग, सोपसिंह, राजेश, भोलाराम नायक, पवन सिंह, मोहनसिंह, सेमलाल नाग एवं क्षेत्र के ग्रामीणों ने बैठक के बाद बताया कि 23 दिसंबर को चक्काजाम किया जायेगा जिसके लिए आज बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है और इस संबंध मे जानकारी ज्ञापन मैनपुर देने पहुंचे है।



