गरियाबंदछत्तीसगढ़
Trending

गांधी जयंती पर गरियाबंद में शुष्क दिवस घोषित, 2 अक्टूबर को शराब दुकानें रहेंगी बंद

गांधी जयंती पर गरियाबंद में शुष्क दिवस घोषित, 2 अक्टूबर को शराब दुकानें रहेंगी बंद

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

गांधी जयंती पर गरियाबंद में शुष्क दिवस घोषित, 2 अक्टूबर को शराब दुकानें रहेंगी बंद

गरियाबंद। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर⇒ को गरियाबंद जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान जिले की सभी देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें, कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकानें तथा अहाते पूर्णतः बंद रहेंगे।

कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने शुष्क दिवस के दौरान शराब के अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भंडारण एवं तस्करी पर पूर्ण नियंत्रण रखने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया है कि जिले में किसी भी अधिकृत अथवा अनाधिकृत स्थान से मदिरा की अवैध गतिविधियां संचालित न हों। साथ ही, यदि अवैध शराब से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उस पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए और अवैध मदिरा को जप्त किया जाए।

प्रशासन ने शुष्क दिवस के दौरान शराब की अवैध बिक्री एवं परिवहन पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि गांधी जयंती के दिन जिले में शासन के आदेश का प्रभावी रूप से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!