E-Paperगरियाबंदछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

संरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमण महंगा पड़ा: दो आरोपी 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

संरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमण महंगा पड़ा: दो आरोपी 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश
  • संरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमण महंगा पड़ा: दो आरोपी 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए
    गरियाबंद। वन परिक्षेत्र तौरेंगा के अंतर्गत परिसर अड़गडी के संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जिला जेल गरियाबंद भेज दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों और भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
    वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, संरक्षित वन क्षेत्र कक्ष क्रमांक 1114 में अवैध अतिक्रमण किए जाने के मामले में तुलसीराम (पिता–सोमनाथ) एवं रोहित कुमार नेताम (पिता–गुहा राम), दोनों निवासी ग्राम अड़गडी, के विरुद्ध पी.ओ.आर. क्रमांक 28/13, दिनांक 18 फरवरी 2026 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
    विभाग ने न्यायालयीन प्रक्रिया का पालन करते हुए दोनों आरोपियों को तीन बार नोटिस तामील कराया। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय के निर्देश पर दोनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर 20 अगस्त 2026 तक के लिए जिला जेल गरियाबंद भेज दिया गया।
    वन विभाग का कहना है कि संरक्षित वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण या कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रखेगा।
    मुख्य बिंदु:
    संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण का मामला।
    दो आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
    तीन बार नोटिस तामील के बाद की गई कार्रवाई।
    वन विभाग की सख्ती से अवैध कब्जाधारियों में मचा हड़कंप।
*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!