उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: 6 घंटे चली पुलिस पंचायत के बाद पिता की सहमति से मंदिर में हुई सानिया-अमन की शादी* 

प्रतापगढ़: 6 घंटे चली पुलिस पंचायत के बाद पिता की सहमति से मंदिर में हुई सानिया-अमन की शादी* 

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*प्रतापगढ़: 6 घंटे चली पुलिस पंचायत के बाद पिता की सहमति से मंदिर में हुई सानिया-अमन की शादी*

*दाऊदपुर गांव के 4 साल पुराने प्रेम संबंध को मिली परिवार की मंजूरी*

_प्रतापगढ़ ब्यूरो आर. के. पांडे

*प्रतापगढ़*। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के दाऊदपुर गांव में 4 साल से चल रहे प्रेम संबंध का अंत शादी से हुआ। सानिया बानो और अमन कुमार ने शनिवार को मंदिर में विवाह किया।

दोनों के घरों के बीच करीब 300 मीटर की दूरी है। जब युवती के परिजनों को रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया। युवती के पिता खुर्शीद आलम ने शनिवार को पट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। करीब 6 घंटे तक चली बातचीत और समझाने के बाद युवती के पिता ने दोपहर लगभग 4 बजे बेटी की शादी के लिए सहमति दे दी।

पिता की सहमति मिलने के बाद सानिया और अमन ने मंदिर में विधि-विधान से शादी की। विवाह के समय परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!