टॉप न्यूज़

हथीन अनाज मंडी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, विधायक व अधिकारियों ने किया पौधारोपण।

हथीन अनाज मंडी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, विधायक व अधिकारियों ने किया पौधारोपण।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

हथीन अनाज मंडी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, विधायक व अधिकारियों ने किया पौधारोपण।

निखिल शर्मा कि रिपोर्ट 

हथीन, 21 जून। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को हथीन की अनाज मंडी में ब्लॉक स्तरीय योग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा सैकड़ों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह में विधायक चौधरी मोहम्मद इसराईल, एसडीएम रतिराम, नगरपालिका चेयरमैन सुमित राजपूत, भाजपा प्रदेश कार्यकारी सदस्य सूरज पांडेय, जय सिंह चौहान, सौरभ सिंगला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।

इस अवसर पर विधायक चौधरी मोहम्मद इसराईल ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन का आधार है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। वहीं एसडीएम रतिराम ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित योगाभ्यास करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के समापन के बाद विधायक चौधरी मोहम्मद इसराईल, एसडीएम रतिराम तथा नगरपालिका चेयरमैन सुमित राजपूत ने लोक कल्याण विश्राम गृह परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

योग एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!