E-Paperक्राइमगरियाबंदछत्तीसगढ़शोक

देवभोग में चाय टपरी संचालिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

देवभोग में चाय टपरी संचालिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

देवभोग में चाय टपरी संचालिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद से हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट 

देवभोग क्षेत्र के ग्राम दीवानमुड़ा में एक दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी छबिता यादव (45 वर्ष), जो गांव में चाय की टपरी संचालित करती थीं, की धारदार ब्लेड से हमला कर हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी देवी सिंह यादव (35 वर्ष), पिता गुणधर यादव, नाश्ते के पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद आक्रोशित हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने ब्लेड से छबिता यादव के गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मृतिका के पति पूरित राम यादव (47 वर्ष) और पुत्र हेमंत यादव (21 वर्ष) भी सामान्य रूप से घायल हो गए।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ओडिशा भागने की फिराक में था, लेकिन देवभोग पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है और आगे की विवेचना जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा पृथक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!